HomeUncategorizedखेत में शौच के लिए गए कक्षा चार के छात्र को सांप...

खेत में शौच के लिए गए कक्षा चार के छात्र को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर

रिपोर्ट  -अमित शुक्ला

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समायन के गांव हर्राजपुर गढ़िया में शनिवार को खेत में शौच के लिए गए कक्षा चार के छात्र को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऐरवा कटरा लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है।

गांव निवासी विकास शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 1:30 बजे बंबा के किनारे स्थित खेत में शौच के लिए गया था। बताया गया कि घर में शौचालय नहीं होने के कारण उसे खेत पर जाना पड़ा। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर की छोटी अंगुली में काट लिया।

सांप के काटने के बाद छात्र की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे निजी साधन से करीब 1:45 बजे सीएचसी ऐरवा कटरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल सैफई लेकर पहुंचे, जहां छात्र का उपचार चल रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular