Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी आज चित्रकूट पहुंचेंगे, बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को बांटेंगे राहत...

सीएम योगी आज चित्रकूट पहुंचेंगे, बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को बांटेंगे राहत सामग्री

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क , लखनऊ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री** वितरित करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाणपत्र** प्रदान किए जाएंगे। प्रभावित परिवारों को आपदा मोचन निधि से राहत राशि का भी वितरण किया जाएगा।

सीएम योगी इसके बाद  रैन बसेरा में बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी लेंगे। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली जाएगी।

कार्यक्रम में मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी जिला पंचायत प्रशासक **अशोक जाटव नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के अध्यक्ष **नरेंद्र गुप्ता** और मानिकपुर विधायक **अविनाश चंद्र द्विवेदी** समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular