रिपोर्ट — अजयपाल यादव
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 5 सितंबर की रात इस्लामनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर एक संदिग्ध जा रहा है।
पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। आरोप है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान **शौकीन उर्फ सानू** के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 3 खोखे, 1 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रह
