Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पहुंचे BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली, दानिश आजाद...

लखनऊ पहुंचे BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली, दानिश आजाद से मुलाकात

न्यूज डेस्क ,लखनऊ

लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की।

बासित अली के स्वागत में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है” के नारे लगाए। बासित अली के पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत के लिए लखनऊ के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए हैं। कई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बासित अली की तस्वीरें लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।

दानिश आजाद अंसारी के आवास पर मुलाकात के बाद बासित अली का काफिला राजभवन होते हुए क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रास्ते भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

बासित अली ने 25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ में उनका यह पहला दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular