Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक...

तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक दर्जन घायल

रिपोर्ट – अजय पाल यादव 

बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल और सहसवान भेजा गया।

बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद ओवरलोडिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पुलिस की निगरानी के बावजूद क्षमता से अधिक सवारियां लेकर टेंपो सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं?

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और ओवरलोड वाहनों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल हादसा उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा के पास हुआ है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular