रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक रोके जाने को लेकर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। मामला RBS कॉलेज में आयोजित खटीक समाज के कार्यक्रम से जुड़ा है।
कार्यक्रम के दौरान VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक रोके जाने से महिला नाराज हो गई। महिला ने सवाल उठाते हुए कहा कि VIP के नाम पर आम जनता को घंटों रोकने का क्या मतलब है।
हंगामे की सूचना पर DCP समेत महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और महिला को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला ने राजनाथ सिंह के काफिले के सामने जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
