रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर ऐरवा कटरा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन कस्बे में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
पालीवाल मार्केट में हुआ विशाल भंडारा
पालीवाल मार्केट में व्यापार मंडल अध्यक्ष रानू पालीवाल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिधूना विधानसभा के सपा विधायक प्रतिनिधि नवीन वर्मा ने किया। भंडारे में पूड़ी, हलवा और सब्जी तैयार कर राहगीरों, यात्रियों, दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया।

इस दौरान रानू पालीवाल के साथ बादाम सिंह यादव, सरमन सिंह, राजीव सक्सेना, हिमांशु पालीवाल, मयंक पालीवाल, हिमांशु गुप्ता, आर्यन पालीवाल, अरुण कुशवाह, गौरव गुप्ता, होरीलाल गुप्ता, सत्येंद्र बाथम, आशू मिश्रा, ब्रिगेडियर तिवारी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारा देर रात तक चलता रहा।
पंडित प्रयाग दत्त मार्केट में भी प्रसाद वितरण
इसी क्रम में पंडित प्रयाग दत्त मार्केट में समाजसेवी सुधांशु तिवारी की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बाइक सवारों, पैदल यात्रियों और राहगीरों को रोककर पुआ, बूंदी के लड्डू, केला, अनार और सेब का प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान श्रीचंद्र तिवारी, ब्रिगेडियर तिवारी, सुधांशु, देवांशु, पुरुषोत्तम, इंद्रप्रकाश तिवारी, गंगा दत्त तिवारी, आरव सक्सेना, होरीलाल शाक्य, नरेंद्र शर्मा, अखिलेश तिवारी, अखिलेश बाथम, लाला सब्जी वाले, मनीष शुक्ला, आयुष्मान और चिरंजीव समेत अन्य लोग सेवा कार्य में जुटे रहे।

ऐरवा कुईली में जन सेवा समिति ने कराया भंडारा
बुढ़वा मंगल के अवसर पर ऐरवा कुईली में जीवनी मेडिकल के पास जन सेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने श्री बजरंगबली महाराज का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में राजीव कुमार शाक्य, रवि शाक्य, नरेंद्र शर्मा, राघवेंद्र सविता, दिनेश शर्मा, दीपक राठौर, अमित चतुर्वेदी, चंदन राठौर, विकास चक्रवर्ती, कौशल सविता, छोटे राठौर, दीपक पोरवाल, शिवम तिवारी, संदीप राठौर, भूरे राठौर, रवि राठौर, अजय राठौर, बबलू बक्शा वाले, सौरभ बाथम, सर्वेश शाक्य, जवाहर लाल गुप्ता, हरेंद्र सैनी, दीपू राठौर, नितिन राठौर, चमन राठौर, रवीश तिवारी, सौरभ रावत, गौरव सविता, सुभाष सविता, सुरेश सैनी, शनि सैनी, श्रीकृष्ण राठौर, होरीलाल राठौर, आनंद राठौर, सत्यपाल कमल, आकाश राठौर, आदित्य शाक्य, छवि राठौर, संतोष भारती, छुटकी राना, वीनू सक्सेना, श्रीकांत गुप्ता, संतोष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बुढ़वा मंगल पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। पूरे कस्बे में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
