Homeउत्तर प्रदेशबुढ़वा मंगल पर समाजसेवियों ने किया प्रसाद वितरण

बुढ़वा मंगल पर समाजसेवियों ने किया प्रसाद वितरण

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर ऐरवा कटरा बाजार स्थित पंडित प्रयाग दत्त मार्केट के पास समाजसेवियों की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में श्रीश चंद्र तिवारी, सुधांशु तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, देवांशु तिवारी, इंद्रप्रकाश तिवारी, ब्रिगेडियर तिवारी, अखिलेश तिवारी, नरेंद्र शर्मा, होरीलाल शाक्य, अखिलेश बाथम, मनीष शुक्ला, आयुष्मान, चिरंजीव रमाकांत पोरवाल और लल्ला सब्जी वाले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक पर्व के अवसर पर सेवा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular