Homeदेश विदेश28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, आज खुले रहेंगे बैंक

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, आज खुले रहेंगे बैंक

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। रविवार देर रात भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार 28 सितंबर को बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है। पहले 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया था, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका थी।

सभी शनिवारों की छुट्टी पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

UFBU के मुताबिक, सभी शेष शनिवारों को बैंक कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक हाईलेवल कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान तलाशेगी।

इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में बदलाव से जुड़े मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

स्ट्राइक रद्द नहीं, फिलहाल टली

महत्वपूर्ण बात यह है कि बैंक हड़ताल को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल स्थगित किया गया है। यानी कर्मचारियों की मांगों पर आगे होने वाली बातचीत के आधार पर स्थिति में फिर बदलाव हो सकता है।

मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग सभी शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। इसके अलावा पेंशन, डीए और पीएलआई समेत अन्य कर्मचारी संबंधी मुद्दे भी यूनियनों की मांगों में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular