रिपोर्ट : अमित शर्मा, आगरा
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कालिख पोतने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आगे बढ़े।
जुलूस के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने जुलूस को रोकने और स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
