Homeउत्तर प्रदेशजनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल का दबदबा

जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल का दबदबा

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी 

अजीतमल (औरैया)। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के क्रीड़ा मैदान में रविवार को 29वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के अधिकांश वर्गों में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीमों ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता महाविद्यालय अजीतमल की प्रबंध समिति के सदस्य शिव प्रकाश दुबे ने की।

मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज सांफर के प्रधानाचार्य राज कुमार पांडेय और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक मनीष मिश्रा ने किया।

आयोजन सचिव एवं जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह राजपूत ने अतिथियों, खिलाड़ियों और विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज सांफर, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल, जन सहयोगी इंटर कॉलेज अमावता, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, कंपोजिट विद्यालय शाहपुर (लालपुर), मानस इंटर कॉलेज कंचौसी, राजकीय हाईस्कूल भटोली और राजकीय हाईस्कूल बिजाई समेत कुल 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

 प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर लालपुर की टीम विजेता बनी, जबकि सर्वोदय इंटर कॉलेज सांफर की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।

अंडर-14 बालिका वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता और राजकीय हाईस्कूल बिजाई उपविजेता रहा। इसी तरह अंडर-17 बालिका वर्ग में भी श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय हाईस्कूल बिजाई की टीम दूसरे स्थान पर रही।

अंडर-19 बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने जीत दर्ज की और वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भी श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम विजेता बनी।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले निर्णायकों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सुरेंद्र प्रकाश पाठक, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, भूपदीप सिंह, शिवम चौहान, श्रीकृष्ण, उपेंद्र कुमार, पवन नायक, मोहित यादव, विक्रम, अभि तिवारी, राजेश शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह चौहान, पवनेंद्र दीक्षित, टिंकू और सतपाल गुर्जर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु सिंह, यशेंद्र कुमार, संदीप बाथम, सुधीर दुबे सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और आयोजन ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular