रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर।किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति (पंजीकृत) में 15वें भव्य शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव-2026 का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।
महिला मंडल के तत्वावधान में माँ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, कलश स्थापना और संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भजन-कीर्तन में नीलम सिंह चौहान, शालिनी गुप्ता, संयोगिता तिवारी, मधु मिश्रा, सुषमा भारद्वाज, सुदामा दुबे और इंदु बाजपेई ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती रेनू मधु शुक्ला सहित अर्पणा त्रिपाठी, सुषमा सिंह, पूनम शुक्ला, आशा गुप्ता, मीरा गुप्ता, प्रियंका ठाकुर, सुहानी पाल, बबीता पाण्डे, लक्ष्मी सैनी, ज्योति दुबे, आशा देवी राठौर, शशि गांधी और राजकुमारी ने सहभागिता की। सभी के सहयोग से धार्मिक आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
मंदिर समिति के अनुसार, नवरात्र महोत्सव के आगामी दिनों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना, संकीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं के लिए डांडिया-गरबा प्रशिक्षण सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।
आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति (पंजीकृत) एवं महिला मंडल, किदवई नगर, कानपुर।
