रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर।किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा आयोजित ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारे’ कार्यक्रम के तहत माँ पथराई देवी मंदिर, पशुपति नगर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद रमेश अवस्थी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने माँ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपांकार मिश्रा ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारे’ कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है और लोगों को सेवा व सहयोग का संदेश मिलता है।

उन्होंने माँ जगदम्बा से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन के तहत नवरात्र के नौ दिनों तक विभिन्न देवी मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया
जगत जननी माँ जगदम्बा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं और समस्त क्षेत्रवासियों का कल्याण करें।
