Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, सैलरी इलाके...

प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, सैलरी इलाके में वारदात से सनसनी

न्यूज डेस्क ,प्रयागराज 

प्रयागराज। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सैलरी इलाके में अधिवक्ता एवं भाजपा नेता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत

जानकारी के  मुताबिक, सतीश चंद्र श्रीवास्तव को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया  जहां  उनको डॉक्टरों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देवेंद्र मिश्रा पर हत्या का आरोप

इस हत्याकांड में देवेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने की नौबत कैसे आई।

घटना के बाद वकीलों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात

अधिवक्ता की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर जुट गए। घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बन गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है

फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह, गोली चलने की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular