रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति में 15वें शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
सजा
इस दौरान संगीतमय भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं, महिलाओं और बच्चों ने डांडिया-गरबा का प्रशिक्षण लेकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उत्साह दिखाया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शाम चार से छह बजे तक संकीर्तन हुआ। इसमें नीलम सिंह चौहान, मधु मिश्रा, शालिनी अवस्थी, सुमन शुक्ला, पूनम शुक्ला, बीना त्रिपाठी, मधु गुप्ता, सुषमा भारद्वाज, नीलम दुबे और सुदामा दुबे ने मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए।
संकीर्तन के बाद महिला मंडल की महामंत्री रेनू मधु शुक्ला के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के लिए डांडिया-गरबा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
आयोजन की मुख्य व्यवस्थापक एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलम वीरेंद्र चौहान रहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु मिश्रा और डॉली द्विवेदी सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया। सहभागी सदस्याओं में रेनू शुक्ला, लक्ष्मी द्विवेदी, संयोगिता तिवारी, बबीता पांडे, विजय लक्ष्मी दुबे, सुनीता सिंह, सुहानी पाल, ब्रजेश पाठक, भारती मिश्रा, निशा शर्मा, मीरा गुप्ता, शिखा तिवारी, रंजना अवस्थी, आशादेवी राठौर, रत्ना गुप्ता, आशा गुप्ता, सुषमा सिंह, सर्वेश पाठक, प्रियंका ठाकुर, लक्ष्मी गुप्ता और उर्मिला श्रीवास्तव शामिल रहीं।
आयोजन से जुड़े संरक्षक मंडल में पूर्व मंत्री एवं किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, महिला मंडल की मुख्य संरक्षक आशा त्रिवेदी, किरण पांडे और डॉ. सुषमा सिंह सेंगर शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों में संकीर्तन, डांडिया-गरबा, कन्या पूजन, हवन, शास्त्र-शस्त्र पूजन और विजयादशमी पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।
