Homeउत्तर प्रदेशशिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक में उठा मानदेय का मुद्दा, 16 दिसंबर...

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक में उठा मानदेय का मुद्दा, 16 दिसंबर को वार्षिक सम्मेलन

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी 

दिबियापुर (औरैया)। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ औरैया की जिला कार्यकारिणी की बैठक वैदिक इंटर कॉलेज, दिबियापुर में आयोजित हुई।

बैठक में संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ आगामी वार्षिक सम्मेलन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से वेतन एवं मानदेय का भुगतान न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक में जिला मंत्री सुनील कुमार राठौर ने संगठन की आय-व्यय का विवरण सदन के सामने रखा। सदस्यों ने विवरण पर सहमति जताते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसके बाद प्रदेश प्रतिनिधि राजेश कुमार त्रिपाठी ने आगामी वार्षिक सम्मेलन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन 16 दिसंबर को सर्वोदय इंटर कॉलेज, सांफर में कराने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई और इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

बैठक के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने समय से वेतन एवं मानदेय का भुगतान नहीं होने की समस्या उठाते हुए नियमित भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा के बाद महासंघ ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान और समय से भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग करेगा।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तम कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष पुष्पक शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित, दिलीप बाथम, प्रतीक त्रिपाठी, निशा राजपूत, अनिल सिंह, अरविंद राजपूत और धर्मवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद  रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular