Homeउत्तर प्रदेशअट्सू महोत्सव में रामलीला का शुभारंभ, विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया उद्घाटन

अट्सू महोत्सव में रामलीला का शुभारंभ, विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अट्सू, औरैया। नगर पंचायत अट्सू में पांच दिवसीय अट्सू महोत्सव के तहत रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने विधायक का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न और श्रीरामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं एवं संस्कारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने नगर पंचायत अट्सू में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

क्षेत्रीय पत्रकारों को किया सम्मानित

अट्सू महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। सभासदों ने पत्रकारों को पटका पहनाकर और शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाने में पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई।

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया

रामलीला मंचन के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर लोगों में विशेष रुचि बनी हुई है।

चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular