Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा की...

बदायूं में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

मृतक छात्रा की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। वह खंडआ स्थित सुधारानी मॉडल स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गुरुवार सुबह रोज की तरह साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी।

इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

 परिवार में मचा कोहराम

स्कूल जा रही छात्रा की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जिस उम्र में प्रियंका को पढ़ाई और अपने सपनों को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ना था, उस उम्र में हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular