Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में...

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हुआ। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

सावित्री देवी के निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख जताया है।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सीएम योगी सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular