Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी पहुंचे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को करेंगे सम्मानित;...

पीएम मोदी पहुंचे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को करेंगे सम्मानित; लखनऊ में कड़ी सुरक्षा

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए। यहां पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अमौसी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया। प्रधानमंत्री के काफिले के शहीद पथ से गुजरने के दौरान कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया।

52 राष्ट्रीय टॉपर्स होंगे सम्मानित

पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटीआई, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने को प्रोत्साहित करना है।

4400 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए करीब 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी की 11 कंपनियां, एनएसजी की विशेष टीम और एटीएस के तीन दल शामिल हैं। इसके अलावा एंटी ड्रोन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंच गए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular