Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में NRI महिला से छेड़छाड़, नगर निगम के राजस्व निरीक्षक के...

लखनऊ में NRI महिला से छेड़छाड़, नगर निगम के राजस्व निरीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम के राजस्व निरीक्षक पर एनआरआई महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में आरोपी राजस्व निरीक्षक उदय त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोप है कि एनआरआई महिला अपनी पैतृक संपत्ति का नामंतरण कराने आई थी, इसी दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की.

ये घटना लखनऊ ने नगर निगम इंदिरानगर ज़ोन-7 की है जहां एनआरआई महिला अपनी पैतृक जमीन के नामंतरण के सिलसिले में दफ्तर आई थी. पीड़िता की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि चार सितंबर को वह मकान का नामांतरण कराने नगर निगम के जोन सात कार्यालय गई थी. इस दौरान नामांतरण शुल्क जमा करने के लिए कहा गया. जिसके बाद वो पैसे निकालने एटीएम बूथ जा रही थी.

एनआरआई महिला से छेड़छाड़
पीड़िता ने बताया कि जब वो एटीएम जा रही थी तभी राजस्व निरीक्षक उदय त्रिपाठी उसका पीछा करते हुए आ गया. इसके बाद वो उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो भी वो नहीं माना. काफी देर बाद आरोपी पीड़िता को नगर निगम कार्यालय लाकर छोड़ गया. उसने धमकी दी अगर महिला ने ये बात किसी को बताने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा.

आरोपी राजस्व निरीक्षक महिला का पीछा किया, इसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं हैं. नगर निगम आने के बाद पीड़िता ने इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ उदय त्रिपाठी के खिलाफ गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं पीडिता के आरोप और बयान के आधार पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया जा चुका है.

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular