Homeदेश विदेशयमन के तट पर पलटी 45 प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा...

यमन के तट पर पलटी 45 प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही नाव

45 प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही नाव यमन के तट के पास पलट गई है. पिछले महीने भी यमन के दक्षिणी तट पर इसी तरह की एक घटना हुई थी.

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि यमन के तट के पास पलटी नाव में सवार 45 प्रवासियों और शरणार्थियों में से सिर्फ चार जीवित बचे हैं.

एक बयान के अनुसार, यह जहाज़ बुधवार रात को तेज़ हवाओं और क्षमता से अधिक सामान लदे होने के कारण लाल सागर के दक्षिण की तरफ तैज़ प्रांत के तट के पास पलट गया.

एजेंसी ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा है कि बचे हुए लोगों की सहयता के लिए वो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है.

बयान में यह भी कहा गया है कि यह घटना यमन और अफ्रीका के बीच के ख़तरनाक सफर को उजागर करती है.

पिछले महीने भी गल्फ़ ऑफ़ एडन के पास सोमालिया से आई एक नाव पलटने से इथियोपिया और सोमालिया के 56 प्रवासियों की मौत हो गई थी और 140 लोग लापता हो गए थे. मरने वालों में 31 महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular