Homeउत्तर प्रदेशनोएडा सेक्टर 70 में कार खुले नाले में गिरने से हड़कंप, प्रशासन...

नोएडा सेक्टर 70 में कार खुले नाले में गिरने से हड़कंप, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

नोएडा: थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव के पास एक कार अचानक खुले नाले में गिर गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। कार चालक ने गाड़ी खड़ी करके पास में शराब लेने के लिए बाहर निकला था, इसी दौरान गाड़ी खिसक गई और आधी कार नाले में जा घुसी।

मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस 3 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

खुले नाले बना रहे हैं हादसों की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में नाले खुले पड़े हैं और उन्हें ढकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। पहले भी यहां कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नोएडा प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

सेक्टर 150 में हाल ही में एक इंजीनियर की मौत के बाद भी खुले नालों पर कोई सुधार नहीं किया गया। स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही से नाराज हैं और सवाल कर रहे हैं कि कब तक लोग खुले नालों के बीच जिंदगी जोखिम में डालते रहेंगे।

सुरक्षा और चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि खुले नाले और डेथ पॉइंट सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। प्रशासन को तत्काल कदम उठाकर नालों को ढकना और सुरक्षा उपाय लागू करना चाहिए, अन्यथा बड़े हादसे होने की संभावना बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular