Homeक्राइमशादी में पहुंचा सनकी आशिक, दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा, मची...

शादी में पहुंचा सनकी आशिक, दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा, मची अफरा-तफरी

बिहार के बक्सर जिले में चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली में एक शादी का जश्न डरावने हादसे में बदल गया। दूल्हा-दुल्हन जयमाल की रस्म निभा रहे थे, तभी एक सनकी युवक स्टेज पर चढ़कर दुल्हन आरती कुमारी (18) पर फायर कर दिया। गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बारात में चीख-पुकार मच गई। आरोपी दीनबंधु मल्लाह मौके से फरार हो गया।

एकतरफा प्यार में हुआ सनक का अंजाम

परिवार के अनुसार, दीनबंधु आरती से एकतरफा प्यार करता था और उसकी शादी किसी और से नहीं होने देना चाहता था। पहले भी उसने शादी का विरोध किया और धमकी दी थी कि “अगर मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा।” जब परिवार ने उसकी बात नहीं मानी, तो शादी के दिन उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

दुल्हन की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

गोली लगने के बाद आरती को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल आरती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला साफ तौर पर एकतरफा प्रेम और सनक से जुड़ा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular