Homeदेश विदेशताइवान में तूफ़ान के कारण डूबा एक जहाज़, नौ लोग थे सवार

ताइवान में तूफ़ान के कारण डूबा एक जहाज़, नौ लोग थे सवार

ताइवान के दक्षिणी तट पर एक जहाज़ के डूबने के बाद राहतकर्मियों ने तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है.

इस मालवाहक जहाज़ में चालक दल के नौ सदस्य सवार थे.

ताइवान के तटों से गेमी तूफ़ान के टकराने के वक्त यह जहाज़ दक्षिणी शहर काऊशुंग के बंदरगाह के पास था.

गेमी तूफ़ान के कारण फ़िलीपींस में लगातार बारिश हो रही है, जहां लगभग डेढ़ लाख लीटर औद्योगिक ईंधन ले जा रहा एक टैंकर डूब गया था.

ताइवान के परिवहन मंत्री बाउतिस्ता ने बताया कि फ़िलीपींस के झंडे लगे एमटी टेरा नोवा जहाज़ के चालक दल के 16 सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ताइवान के पूर्वी तट से टकराए गेमी तूफ़ान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

ताइवान तट से टकराने से पहले गेमी तूफ़ान के कारण फ़िलीपींस में 8 लोगों की मौत हुई थी.

ताइवान के कोस्ट गार्ड ने बताया है कि तट के पास पलटने वाले मालवाहक जहाज फू शुन पर म्यांमार के नौ नागरिक सवार थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular