Homeदेश विदेशआम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में खोला खाता, डोडा सीट पर जीते...

आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में खोला खाता, डोडा सीट पर जीते मेहराज मलिक

जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक 23 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजय सिंह राणा 18 हजार से अधिक वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. कांग्रेस उम्मीदवार खालिद नजीब सुहरावर्दी 13 हजार से अधिक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं.

2014 में यहां बीजेपी के शक्ति राज परिहार ने जीत हासिल की थी. उन्होंने यहां 24 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे. आम आदमी पार्टी पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही है. जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए थे.

मेहराज मलिक की जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर के परिणाम से बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी है कि इतने सुदूर इलाके में, डोडा के अंदर मेहराज मलिक जीते हैं. वो बहुत जुझारू नेता हैं.ज़मीन पर उस व्यक्ति ने काम किया है. आम आदमी पार्टी का कारवां, अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रही है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular