पेरिस ओलंपिक के दौरान दक्षिण कोरिया के टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ तस्वीर के लिए पोज करने वाले उत्तर कोरिया के दो खिलाड़ियों को देश वापसी के बाद नैतिक जांच का सामना करना पड़ रहा है
टेबल टेनिस के मिश्रित मुक़ाबले में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रि जोंग-सिक और किम कुम-योंग ने मेडल सेरेमनी के बाद चीन के और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के साथ एक सेल्फ़ी ली थी.
उत्तर कोरिया की ओर उन्हें यह निर्देश दिया गया था कि पेरिस ओलंपिक के दौरान वह पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी के साथ बातचीत न करें.
दक्षिण कोरिया की मीडिया के अनुसार फोटो लेते वक्त उत्तर कोरिया के खिलाड़ी के मुस्कुराने से वहां के अधिकारियों को विशेष रूप से परेशानी हुई है.
गैर कम्युनिस्ट देशों से वापस आने के बाद नैतिक जांच का सामना करना उत्तर कोरिया के लोगों के लिए सामान्य बात है.
