Homeदेश विदेशइंडिया AI समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार

इंडिया AI समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ के मामले में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु चिब को हिरासत में लिया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। उन्हें आज सुबह 10 बजे के बाद कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

शर्टलेस प्रदर्शन में 8 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों, युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

पुलिस ने इस घटना को सार्वजनिक शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब तक इस प्रकरण में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रातभर पूछताछ की और जांच में सहयोग न करने के आरोप भी लगाए हैं।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है, जिसके कारण युवाओं को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने इसे प्रतीकात्मक और छोटा प्रदर्शन बताया।

जांच में ‘बड़ी साजिश’ की आशंका

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस जांच में ‘बड़ी साजिश’ के एंगल से भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन सुनियोजित था और इसमें संगठन के शीर्ष पदाधिकारी शामिल थे। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular