अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की बुधवार को मुंबई में छत से गिरने से मौत हो गई. अनिल अरोड़ा बांद्रा की एक रेज़िडेंशियल सोसाइटी में सातवीं मंज़िल पर रहते थे.अनिल अरोड़ा की मृत्यु के बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज़ ख़ान घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे.
डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रोशन ने बीबीसी से पुष्टि की है कि बांद्रा में रहने वाले अनिल अरोड़ा की मृत्यु हुई है. उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई है.
घटना के बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंच गई और इसकी अभी जांच चल रही है कि यह मौत एक हादसा है या उन्होंने आत्महत्या की है.
घटना के दौरान मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं और वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं. अनिल अरोड़ा के पिता एक रिटायर्ड आर्मी अफ़सर हैं.
