Homeउत्तर प्रदेशब्रेजा कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, सैफई रेफर

ब्रेजा कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, सैफई रेफर

रिपोर्ट: अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बिधूना रोड पर नगला हरिराम गांव के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर संजीव यादव पुत्र रजपाल सिंह निवासी सूरजपुर, यजुवेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामौतार सिंह और उनके साथी सुखदेव मिश्रा निवासी नगला हरिराम सवार थे। नगला हरिराम के सामने ब्रेजा कार संख्या UP75 AB 2724 ने उनकी बाइक संख्या UP79-Z-5069 में टक्कर मार दी।

हादसे में संजीव यादव और यजुवेन्द्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम और कस्बा इंचार्ज हबीब खान पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल संजीव यादव को पुलिस ने सरकारी वाहन से सीएचसी बिधूना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।

वहीं, दूसरे घायल यजुवेन्द्र सिंह यादव को पीआरवी की मदद से सीएचसी ऐरवा कटरा पहुंचाया गया। यहां से उन्हें भी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए सैफई ले गए।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया है। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। संजीव यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular