टी20 वर्ल्ड कप में सुपर आठ के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का कहना है कि उनकी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपने जैसा है.
राशिद खान ने मैच के बाद कहा, “हमारी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपने जैसा है. इसकी शुरुआत टूर्नामेंट के शुरू होने से ही हुई. हमने न्यूजीलैंड को हराया और हमारे अंदर विश्वास पैदा हुआ. मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं.”
“ब्रायन लारा अकेले ऐसे शख्स थे जिन्होंने कहा कि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. हमने उन्हें सही साबित किया. मैंने उन्हें कहा कि हम आपको निराश नहीं करेंगे.”
राशिद खान ने कहा, “सभी ने शानदार खेल दिखाया है. हमारी तेज गेंदबाजी कमाल की रही है. सेमीफाइनल में पहुंचना बड़ी बात है. देश को हमारे ऊपर गर्व होगा. हमें चीजों को सिंपल रखना है और बड़े मुकाबले को एन्जॉय करना है.”
टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 26 जुलाई को अफगानिस्तान की टक्कर दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी.
