Homeउत्तर प्रदेशअलंकार अग्निहोत्री के बाद GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया...

अलंकार अग्निहोत्री के बाद GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी है। प्रयागराज के माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब एक और अफसर ने अपना पद छोड़ दिया है।

GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने दो पन्नों के बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी से वे गहरे आहत हुए।

प्रशांत कुमार सिंह ने कहा, “जिस प्रदेश का नमक खाता हूं, जिस प्रदेश से मुझे सैलरी मिलती है, मैं उसका पक्षधर हूं। मुख्यमंत्री योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं, उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों से वे मानसिक रूप से व्यथित थे।

अफसर ने आगे कहा कि जब उनका इस्तीफा मंजूर हो जाएगा, तो वह अपने निजी संसाधनों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular