शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “कांग्रेस और हम सब इंडिया अलायंस के पार्टनर हैं. कांग्रेस हमारा बड़ा पार्टनर है, सीनियर पार्टनर है, राष्ट्रीय पार्टनर है.”
“राहुल हमारे नेता हैं. लेकिन, हमारे जैसे जो लोग हैं, जो महाराष्ट्र में सालों-साल से हैं. अलायंस में साथ काम करते हैं और उनको लगता है कि यह सबकी ज़िम्मेदारी होती है.”
राउत ने कहा, “खास कर जो बड़ा पार्टनर होता है, उसकी ज़िम्मेदारी होती है कि सबको साथ लेकर चले. यह ज़िम्मेदारी आपकी (कांग्रेस) भी थी. आपको बैठकर बात करना चाहिए थी. क्या हो गया? आम आदमी पार्टी ने सत्ता गंवाई और कांग्रेस को कुछ नहीं मिला.”
उन्होंने कहा, “अगर दोनों (कांग्रेस और आप) बैठते तो बातचीत होती तो शायद मुझे लगता है कि जो जीत बीजेपी को मिली है, वो नहीं मिलती. अलायंस की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए. कांग्रेस को बड़े भाई की ज़िम्मेदारी बहुत संयम से निभानी चाहिए.”
