Homeउत्तर प्रदेशचलती ऑटो में कक्षा 6 की छात्रा से छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार

चलती ऑटो में कक्षा 6 की छात्रा से छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अमित – आगरा

आगरा: थाना एकता क्षेत्र में एक कक्षा 6 की छात्रा के साथ चलती ऑटो में छेड़छाड़ और शारीरिक हमले का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब छात्रा परीक्षा के बाद स्कूल से घर लौट रही थी।

छात्रा ने कैलाश टॉकीज के पास एक ऑटो रोकी। ऑटो में पहले से चार यात्री सवार थे, जो बसई सब्जी मंडी के पास उतर गए। इसके बाद छात्रा अकेली रह गई। यही अवसर पाकर ऑटो चालक समसुद्दीन ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगा।

छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की, तो चालक ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया। इस दौरान छात्रा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

छात्रा के परिजनों ने तुरंत थाना एकता में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महज चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी लंगड़ा कर चल रहा था और हाथ जोड़कर कह रहा था, “गलती हो गई, अब कभी नहीं करूंगा। सभी लड़कियों को अपनी बहन मानूंगा, माफ कर दीजिए।”

पीड़िता की उम्र 14 साल है और वह पुरानी मंडी स्थित एक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं।

एडिशनल एसपी पीयूष कांत राय और ACP ताज सुरक्षा ने मामले की पुष्टि की और कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना यह दर्शाती है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और तुरंत कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular