Homeउत्तर प्रदेशआगरा में बड़ा हादसा: केनरा बैंक की छत और दीवार गिरी, अवैध...

आगरा में बड़ा हादसा: केनरा बैंक की छत और दीवार गिरी, अवैध बेसमेंट खुदाई पर उठे सवाल

आगरा ब्रेकिंग: थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी भैरों बाजार में स्थित केनरा बैंक की इमारत का हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। बैंक की छत और दीवार गिरने की घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि बैंक में मौजूद स्टाफ ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, केनरा बैंक से सटी एक प्रॉपर्टी में पिछले कई महीनों से अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि गहरी खुदाई के चलते बैंक की इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि उक्त निर्माण कार्य को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट की खुदाई इतनी गहराई तक की गई कि जमीन से निकले पानी को पंप के जरिए सड़कों पर बहाया जा रहा था।

आगरा में बेसमेंट खुदाई और अवैध खनन पर रोक होने के बावजूद इस तरह का निर्माण कार्य जारी रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह भी जांच का विषय है कि अवैध निर्माण किसके संरक्षण में किया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही छत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और संबंधित जिम्मेदारों की पहचान की जा रही है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular