Homeउत्तर प्रदेशआगरा में दलित महिला के साथ हैवानियत, बच्चा चोरी के शक में...

आगरा में दलित महिला के साथ हैवानियत, बच्चा चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना एकता  क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा और बाद में उसे निर्वस्त्र कर दिया।

पीड़िता खुद को बचाने के लिए लगातार छटपटाती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को लोहा मंडी थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती नई बस की रहने वाली यह महिला लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई थी और बताया गया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

वीडियो वायरल होने के बाद परिजन देवरी रोड पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले आए। हालांकि, गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़ित परिवार थाना एकता पर मामला दर्ज कराने के लिए घंटों बैठा रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular