Homeउत्तर प्रदेशआगरा में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

आगरा में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दी तहरीर

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज | आगरा

आगरा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि विनोद निगम नाम की फेसबुक आईडी से एक ऐसी पोस्ट साझा की गई, जिसमें श्रीलंका और नेपाल में नेताओं के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए आगरा से भी ऐसी ही शुरुआत करने की अपील की गई।

पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया कि “जिस तरह श्रीलंका और नेपाल में घरों में घुसकर नेताओं को मारा गया, ऐसी शुरुआत आगरा से होनी चाहिए।” इसके अलावा पोस्ट में आगरा और दलित समाज को लेकर भी टिप्पणी किए जाने का दावा किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से समाज में नफरत, भय और हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है। मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गोविंद चाहर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने थाना सदर में तहरीर देकर संबंधित फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब वायरल पोस्ट और उसके स्रोत की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular