Homeउत्तर प्रदेशआगरा में मस्जिदों और मजारों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, हिंदू महासभा...

आगरा में मस्जिदों और मजारों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, हिंदू महासभा ने पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

रिपोर्ट : अमित शर्मा 

आगरा में मस्जिदों और मजारों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना ताजगंज पुलिस को 72 घंटे का समय दिया है। संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने थाना पुलिस और जिला प्रशासन को न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए ज्ञापन सौंपा।

मीरा राठौर ने मांग की कि किसी भी धार्मिक स्थल पर निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर लगे हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने ज्ञापन के साथ न्यायालय के आदेश की प्रति भी पुलिस को सौंपी।

मीरा राठौर ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर पुलिस ने ज्ञापन पर संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की तो वह शुक्रवार को स्वयं लाउडस्पीकर हटाने पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान जल्द ही पूरे आगरा जनपद में चलाया जाएगा और इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश   का पालन कराना आगरा प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि इस मामले में शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular