Homeउत्तर प्रदेशकिनारी बाजार में आधी रात ढही चार मंजिला इमारत, धमाके से दहला...

किनारी बाजार में आधी रात ढही चार मंजिला इमारत, धमाके से दहला इलाका…

आगरा के किनारी बाजार क्षेत्र में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पुरानी जर्जर चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। धमाके जैसी तेज आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि यह हादसा थाना कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। इमारत गिरते ही वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे बड़ी जनहानि टल गई, क्योंकि दिन में इस बाजार में काफी भीड़ रहती है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू कर दिया गया। आसपास के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है।

जांच जारी:
प्राथमिक जांच में इमारत के जर्जर होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं लापरवाही या किसी तकनीकी खामी के चलते यह हादसा तो नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular