Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टायर फटने से बच्ची की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टायर फटने से बच्ची की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और यूपीड़ा व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।

घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित 22,500 माइल स्टोन के पास की बताई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular