Homeउत्तर प्रदेशआगरा उत्तर विधानसभा में करीब 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास,...

आगरा उत्तर विधानसभा में करीब 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, जनसुविधाओं के विस्तार पर जोर

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। सांसद एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान क्षेत्र में सड़क, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों के विस्तार पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular