रिपोर्ट: ममता भारद्वाज | आगरा
उत्तर प्रदेश के Agra से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां न्याय न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ब्रजमोहन शर्मा लंबे समय से अपनी समस्या को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर उसने यह कदम उठाया। घटना से पहले पीड़ित ने एक वीडियो भी वायरल किया था, जिसमें उसने न्याय न मिलने की स्थिति में आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी।
पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने प्रशासन की मिलीभगत से उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया और उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए। इतना ही नहीं, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उस पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह पैरों से विकलांग हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता की और पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
यह घटना Pinahat थाना क्षेत्र के द्वितीय नहर पंप हाउस के पास की बताई जा रही है।
आगरा ब्रेकिंग: न्याय न मिलने से आहत व्यक्ति ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
