Homeउत्तर प्रदेशआगरा मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की पहल, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए...

आगरा मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की पहल, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्याऊ की व्यवस्था

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और धौलपुर रेलवे स्टेशनों पर पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

यह व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में की गई है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।

स्टेशनों पर स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक सेवा भाव के साथ लगातार यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी में बेहद राहत देने वाला कदम बताया है।

आगरा मंडल रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह की जनहितकारी पहल जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular