Homeउत्तर प्रदेशआगरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर...

आगरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा

ताज नगरी आगरा के शमशाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

शमशाबाद के गोकुलपुरा स्थित अंबेडकर पार्क, मोहल्ला टोला अंबेडकर पार्क एवं ग्राम शंकरपुर के अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया गया।

कार्यक्रम में शमशाबाद के चेयरमैन ओमकरण अवनीश, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश गुप्ता, नामित सभासद महेश कुशवाह, मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं बाबा साहब के अनुयायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular