Homeउत्तर प्रदेशआगरा में जूते की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा में जूते की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा | रिपोर्ट : ममता भारद्वाजआगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भगवती ढाबा के पास स्थित एक जूते की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री जूते के सोल बनाने का काम करती थी, जहां ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर पहुंच बनाई और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular