Homeउत्तर प्रदेशआगरा में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद, भीड़ ने स्कूटी में की...

आगरा में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद, भीड़ ने स्कूटी में की तोड़फोड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट -अमित शर्मा

आगरा। थाना सदर क्षेत्र की लाल कुर्ती चौकी के अंतर्गत सोहल्ला रोड पर गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और एक पक्ष ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर करीब 100 से 150 लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि खेरिया मोड़ पुल बंद होने के कारण इन दिनों सोहल्ला रोड पर वाहनों का भारी दबाव है। इसी दौरान एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में गाड़ी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही लाल कुर्ती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज आकाश चौधरी और दरोगा राजकुमार ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular