गुरुवार की सुबह दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे दिल्ली की लगभग सभी जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर ही रहा.
इनमें से भी कई जगहों पर एक्यूआई 450 से भी ऊपर दर्ज किया गया. यह हवा में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर माना जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए भी क़तरनाक हो सकता है.गुरुवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाक़े की हवा में सबसे ज़्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया.
सुबह आठ बजे आनंद विहार का एक्यूआई 472 था. आनंद विहार के साथ ही साथ पटपड़गंज का एक्यूआई भी 472 ही रहा. यह हवा में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर है.एनसीआर क्षेत्र में ही आने वाले उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा भी भी एक्यूआई लगभग 400 के आसपास रहा.
ठंडियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर तेज़ी से बढ़ जाता है.हवा में प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी में भी पिछले कई दिनों से झाग की मोटी परत देखी जा चुकी है.
