Homeलाइफ़स्टाइलफ्रेंडशिप डे पर एयरटेल का खास तोहफा, अब रिचार्ज के साथ भेजें...

फ्रेंडशिप डे पर एयरटेल का खास तोहफा, अब रिचार्ज के साथ भेजें डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड

फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के मौके पर एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास डिजिटल पहल शुरू की है। अब यूज़र्स एयरटेल ऐप के जरिए अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने के साथ एक पर्सनलाइज्ड डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज सकेंगे। यह सुविधा 2 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इस नए फीचर के तहत यूज़र्स को एयरटेल ऐप में अपने दोस्त का एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज करना होगा, फिर अपनी पसंद का रिचार्ज प्लान चुनकर भुगतान करना होगा। रिचार्ज पूरा होने के बाद वे अपनी पसंद का डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड चुन सकते हैं।

एयरटेल ने अलग-अलग तरह की दोस्ती को ध्यान में रखते हुए कई मज़ेदार डिजिटल बैंड तैयार किए हैं। इनमें ‘जिम बडी’, ‘मीम डीलर’, ‘गेड़ी पार्टनर’, ‘फूडी फ्रेंड’, ‘गॉसिप स्पिलर’ और ‘फ्री थेरेपिस्ट’ जैसे विकल्प शामिल हैं।

डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड को यूज़र्स व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए अपने दोस्त को शुभकामना संदेश के साथ भेज सकते हैं। एसएमएस भेजने पर दोस्त का नाम जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे संदेश और अधिक व्यक्तिगत बन जाएगा। खास बात यह है कि फ्रेंडशिप बैंड पाने वाला दोस्त भी इसी अभियान के जरिए अपने किसी अन्य दोस्त को डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भेज सकता है।

इस पहल के जरिए एयरटेल ने पारंपरिक फ्रेंडशिप बैंड को डिजिटल रूप दिया है। कंपनी का उद्देश्य एक साधारण प्रीपेड रिचार्ज को दोस्ती का यादगार अनुभव बनाना है, ताकि ग्राहक अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को नए और दिलचस्प अंदाज़ में मना सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular