बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में मुंबई में क्लीनिक से निकलती नजर आईं. एक्ट्रेस को क्लीनिक के बाहर क्लिक किया गया. क्लीनिक से निकलने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
ऐश्वर्या राय क्लीनिक से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठीं जहां से उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं. कार में बैठी ऐश्वर्या को ब्लू कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने हाथ में घड़ी और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था.
टूटे हुए हाथ के साथ कान्स पहुंची थीं ऐश्वर्या
बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं. इस दौरान वे अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आई थीं. खास बात ये है कि एक्ट्रेस अपने फ्रैक्चर हाथ जिसपर पट्टी बंधी थे, के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी थीं. बाद में खबर आई थी कि ऐश्वर्या अपने घर पर गिर गई थीं जिससे उनकी कलाई पर चोट लग गई थी.
