लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर फिर से तीखा हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा के अंदर दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब बुलडोजर की जगह ब्रहमोस मिसाइल भेजने की तैयारी हो रही है।
सोशल मीडिया पर किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा:“अब क्या बुलडोज़र की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे… दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या?”
इस बयान से सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और भाजपा के आंतरिक गतिरोध पर सवाल उठाए हैं।
राजनीतिक पारा गरम
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सपा और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव का यह ट्वीट न केवल सरकार पर हमला है, बल्कि आगामी चुनावों में जनता के बीच भाजपा के रवैये को लेकर बहस छेड़ने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।
